Anushka sharma aor virat kohli ke divorce ki fake news ke baad twitter par aayi mems ki baad aor trend hua #virushkadivorce
पाताल लोक’ वेब सीरीज की रिलीज के बाद से ही अनुष्का शर्मा को काफी ट्रोल किया जा रहा है। इसी बीच virat kohli aor anushka sharma के तलाक की खबर भी कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में हैं। ये खबर इतनी फैल गई कि #VirushkaDivorce भी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है। ये मामला साल 2016 में आई एक न्यूज के दोबारा वायरल होने से शुरू हुआ था जिसमें बताया गया था कि विराट और अनुष्का अलग हो रहे हैं।
कैसे शुरू हुआ ट्रेंड
Anushka sharma के प्रोडक्शन में बनी वेब सीरीज पाताल लोक के कॉन्सेप्ट को कई लोगों ने खराब बताया है। इसे बैन करने की मांग करते हुए बीजेपी के एमएलए नंदकिशोर शर्मा ने ये तक कह दिया कि ऐसी सीरीज बनाने के लिए विराट को अनुष्का को तलाक दे देना चाहिए। इसके बाद दोनों की शादी से पहले की एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सामने आई वायरल न्यूज फरवरी साल 2016 की थी जिसके बाद से ही हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है।
ट्विटर पर आई मीम्स की बाढ़
जहां कुछ लोग इस बुरी खबर से सदमे में हैं वहीं कुछ मीम्स के जरिए ऐसी खबर फैलाने वालों को मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं। कई ने बॉलीवुड फिल्मों के हिट डायलॉग्स के जरिए भी विराट का रिएक्शन दिखाने की कोशिश की है।
शादी से पहले हुआ था ब्रेकअप
अनुष्का विराट की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2013 में हुई थी। दोनों ने कुछ समय तक अपने रिलेशन पर पर्दा रखा लेकिन बाद में दोनों साथ नजर आने लगे। कुछ सालों बाद दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया। खबरें थीं कि दोनों अलग हो चुके हैं। एक मैच के दौरान virat kohli के अच्छा ना परफॉर्म करने की वजह उनके फैन ने ब्रेकअप बताया। जिसके बाद अनुष्का को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। विराट ने बाद में अनुष्का का समर्थन किया था। कुछ समय बाद दोनों फिर साथ आ गए और इस बार मामला शादी तक पहुंच गया।
अनुष्का के बचाव में आए विराट कोहली।
Anushka sharma virat kohli ने 11 दिसम्बर 2017 में शादी की थी। इटली में हुई शादी में दोनों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल थे। फिलहाल लॉकडाउन के चलते विरुष्का अपने घर में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
यह भी पड़े :- Jane w.h.o ne kyo kiya hydroxychloroquine ko kharij jis par dr. Ko sanse jyada tha bharosa
वीडियोस देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे :- The21news






Post a Comment