- इंटेलीजेंस इनपुट के बाद सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान छेड़ा था
- इलाके में मोबाइल इंटरनेट सर्विस बंद की गई, सभी रास्ते भी बंद है
- पुलवामा जिले के कंगन इलाके में सुरक्षा बलों का आतंकियों से एनकाउंटर चल रहा है।
इलाके में मोबाइल इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई है। आतंकियों के छिपे होने के इंटेलीजेंस इनपुट के बाद राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने आज सुबह तलाशी अभियान छेड़ा था।
न्यूज एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा बलों ने सभी रास्ते सील कर घर-घर में तलाशी शुरू कर दी। इलाके में दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की रिपोर्ट है।
यह भी पड़े :- Covid-19 bimari ke bich govt. ka lpg cylinder ki price par rulane wala faisla
बीते 2 दिन में 5 आतंकी मारे गए
इससे पहले मंगलवार को सुरक्षा बलों ने पुलवामा के सैमोह इलाके में दो आतंकियों को मार गिराया। सोमवार को नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे तीन पाकिस्तानी आतंकी मारे गए थे।
सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में 28 मई से ही तलाशी अभियान छेड़ रखा है। इंटेलीजेंस एजेंसी ने अलर्ट किया था कि पाकिस्तान से आतंकवादियों की घुसपैठ हो सकती है।
यह भी पड़े :- manoj tiwari ki chutti kar di aadesh gupta ne aor khud ban gaye delhi bjp adhyaksh

Post a Comment