बीते महीने से प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजकर मजदूरों के मसीहा के नाम से महशूर हो चुके बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) की तारीफों से सोशल मीडिया भरा पड़ा है. वहीं अब ‘बिग बॉस’ फेम दीपक ठाकुर (deepak thakur) भी सोनू सूद के मुरीद होते नजर आ रहे हैं. सिंगर दीपक ठाकुर (deepak thakur) ने उनकी तारीफ में एक गाना गाया है. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.
सोनू सूद का काम देखते हुए दीपक खुद को रोक नहीं सके और उन्होंने सोनू की तारीफ करने के लिए एक स्पेशल गाना तैयार कर लिया. दीपक ने यह गाना गाते हुए वीडियो भी बनाया जो अब जमकर वायरल हो रहा है. दीपक के इस गाने का वीडियो ट्विटर पर श्याम ठाकुर नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. इस गाने के वीडियो पर सोनू सूद ने भी रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘क्या बात है भाई…’
आपको बता दें कि इन दिनों सोनू सूद की तारीफ के साथ उनकी आलोचनाओं का दौर भी चल पड़ा है. कल यानी रविवार को दिनभर चले, आरोप-प्रत्यारोप के बीच अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) कैबिनेट मंत्री असलम शेख के साथ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने उनके निवास स्थान मातोश्री पहुंचे. उद्धव ठाकरे के साथ पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे भी मुलाकात के लिए मातोश्री में मौजूद थे.
Kya baat hai bhai ❣️🙏 https://t.co/iIIxRk3h7p
— sonu sood (@SonuSood) June 7, 2020
सीएम और सोनू सूद के बीच करीब 20 से 25 मिनट बातचीत हुई. बाहर आने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए सोनू सूद ने कहा कि उन्हें इस कार्य में लोगों का सपोर्ट मिल रहा है, साथ ही साथ राज्य सरकार भी उनकी पूरी मदद कर रही है. और वह आगे भी इसी तरीके से काम जारी रखेंगे. हालांकि जब उनसे संजय राऊत के बयान पर पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया.
मुलाकात के तुरंत बाद, आदित्य ठाकरे ने अपने ट्विटर एकाउंट के जरिए कहा कि, आज मुख्यंत्री उद्धव ठाकरे, मंत्री असलम शेख और मेरे साथ अभिनेता सोनू सूद से मुलाकात हुई. एक साथ मिलकर लोगों के बेहतरी के लिए काम करेंगे. आज एक अच्छी शख्सियत से मुलाकात हुई.
यह भी पड़े :- Corona mukt hua yah desh marij bhi huye thik
This evening @SonuSood met up with @CMOMaharashtra Uddhav Thackeray ji along with Minister @AslamShaikh_MLA ji and me. Better Together, Stronger Together to assist as many people through as many people. Good to have met a good soul to work for the people together. pic.twitter.com/NrSPJnoTQ6
— Aaditya Thackeray (@AUThackeray) June 7, 2020
जानिए क्या कहा था राउत ने?
This evening @SonuSood met up with @CMOMaharashtra Uddhav Thackeray ji along with Minister @AslamShaikh_MLA ji and me. Better Together, Stronger Together to assist as many people through as many people. Good to have met a good soul to work for the people together. pic.twitter.com/NrSPJnoTQ6
— Aaditya Thackeray (@AUThackeray) June 7, 2020शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि सोनू सूद बेहतरीन अभिनेता हैं. फिल्मों के लिए एक अलग निर्देशक होता है. उन्होंने जो काम किया है वह अच्छा है लेकिन इस बात की संभावना है कि उनके पीछे एक राजनीतिक निर्देशक हो. इससे पहले भी, संजय राउत ने सोनू सूद पर सवाल उठाते हुए कहा था कि वह बहुत चालाकी से ‘महात्मा’ सूद बनने की ओर हैं.
इसके साथ संजय ने सोनू के बारे में कई बातें और भी कहीं थी. जिसके बाद सोनू की मातोश्री जाकर हुई इस मुलाकात ने सारी बातों को एक नया मोड दे दिया है.

Post a Comment