Puri duniya me bigadte corona situation ko lekar w.h.o ki desho ko chetaoni


Puri duniya me bigadte corona situation ko lekar w.h.o ki desho ko chetaoni

कोरोना वायरस (Corona Virus) के कमजोर पड़ने की खबरों के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने साफ किया है 

 दुनिया भर में स्थिति बिगड़ रही है और देशों को सतर्क रहना चाहिए. WHO ने कहा है कि अमेरिकी महाद्वीपों में कोरोना के मामलों में आये उछाले के बाद उसने एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किये हैं, जिससे पता चलता है कि स्थिति सुधरने के बजाए बिगड़ रही है.

WHO ने कोरोना काल में अमेरिका सहित कई देशों में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर चिंता जताते हुए प्रदर्शनकारियों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है. वर्चुअल न्यूज़ कांफ्रेंस में WHO प्रमुख टेड्रोस एडहोम घेब्येयियस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने कहा कि ‘भले ही यूरोप में हालात सुधरे हैं, दुनिया में स्थिति बिगड़ती जा रही है.

पिछले 10 दिनों के रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो नौवें दिन 100,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए. कल, संक्रमण के 136,000 से अधिक मामले सामने आये हैं, यह आंकड़ा एक दिन में दर्ज होने वाले मामलों में सबसे ज्यादा है’.

यह भी पड़े :- Bigg boss fame दीपक ठाकुर ने सोनू सूद के लिए गया गाना हुआ वायरल

 टेड्रोस ने कहा कि इनमें से 75 प्रतिशत मामले 10 देशों से आए हैं, जिनमें ज्यादातर दक्षिण अमेरिका और दक्षिण एशियाई देश शामिल हैं. जो देश स्थिति में सुधार का दावा कर रहे हैं उन्हें चेतावनी देते हुए WHO प्रमुख ने कहा कि आत्मसंतोष सबसे बड़ा खतरा है और दुनिया के अधिकांश लोग अभी भी जोखिम में हैं.  उन्होंने आगे कहा कि महामारी को छह महीने से अधिक हो चुके हैं, और अब जो स्थिति है उसे देखते हुए किसी भी देश के लिए यह समय पेडल से पैर हटाने का नहीं है.
Puri duniya me bigadte corona situation ko lekar w.h.o ki desho ko chetaoni


प्रदर्शनकारियों को संदेश

अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड (George Floyd) की हत्या के बाद अमेरिका और कई यूरोपीय देशों में नस्लवाद के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इस पर WHO प्रमुख ने कहा, ‘हम नस्लवाद के खिलाफ वैश्विक आंदोलन का समर्थन करते हैं. हम सभी प्रकार के भेदभाव के खिलाफ हैं, लेकिन हम प्रदर्शनकारियों से आग्रह करते हैं कि वे सुरक्षित रूप से अपनी आवाज़ बुलंद करें. जितना संभव हो, दूसरों से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाये रखें.  अपने हाथों को साफ करें, खांसते समय मुंह ढंकें और हमेशा मास्क पहनें रहें. यदि आप बीमार हैं तो घर पर रहें और डॉक्टर से संपर्क करें’.

यह भी पड़े :-  Corona mukt hua yah desh marij bhi huye thik

पांच सबसे प्रभावित देशों में भारत 

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय (Johns Hopkins University) के आंकड़ों के अनुसार, कोरोनावायरस ने वैश्विक स्तर पर 7 मिलियन से अधिक लोगों को संक्रमित किया है. वर्तमान में, 7,006,436 लोगों में वायरस पाया गया, जबकि 402,699 लोग अब तक महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं. वहीं, JHU ट्रैकर के अनुसार पांच सबसे अधिक प्रभावित देशों में यूएस (1,940,468), ब्राजील (691,758), रूस (467,073), यूनाइटेड किंगडम (287,621) और भारत (257,486) हैं.

यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे :- the21news

इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे 🙏 

Post a Comment

Previous Post Next Post